Khabri Chai https://khabrichai.com Develop Your Personality Thu, 24 Apr 2025 08:07:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://khabrichai.com/wp-content/uploads/2025/01/cropped-WhatsApp-Image-2025-01-23-at-1.21.42-PM-32x32.png Khabri Chai https://khabrichai.com 32 32 हसदेव क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान रोपे गए 4 लाख पौधे, तैयार हुआ 15.68 लाख वृक्षों का 1200 एकड़ का नया जंगल https://khabrichai.com/archives/1094 https://khabrichai.com/archives/1094#respond Thu, 24 Apr 2025 08:07:43 +0000 https://khabrichai.com/?p=1094 राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) द्वारा हसदेव क्षेत्र में 1200 एकड़ में 15.68 लाख वृक्षों का नया जंगल तैयार किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4 लाख पौधे रोपे गए, और आगामी वर्षों में 10 लाख से ज्यादा पौधे लगाने की प्रतिबद्धता।

The post हसदेव क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान रोपे गए 4 लाख पौधे, तैयार हुआ 15.68 लाख वृक्षों का 1200 एकड़ का नया जंगल first appeared on Khabri Chai.

]]>
उदयपुर, 02 अप्रैल 2025: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के एमडीओ एजेंट के बागवानी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान हसदेव क्षेत्र में 4 लाख नए पौधे रोपे हैं। यह पहल खनन के बाद रिक्लेमेशन के तहत की गई, जिसके परिणामस्वरूप अब तक कुल 15.68 लाख वृक्षों का 1200 एकड़ में नया जंगल तैयार किया गया है।

आरआरवीयूएनएल के बागवानी विभाग की इस बड़ी उपलब्धि में साल के वृक्षों की नर्सरी भी शामिल है, जहां अब तक एक लाख से ज्यादा साल के वृक्ष 20 से 30 फुट लंबाई तक बढ़ चुके हैं। इसके अलावा, अन्य मिश्रित पौधों में महुआ, खैर, बरगद, बीजा, हर्रा, बहेरा जैसे वृक्ष भी रोपे गए हैं, जो पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इस कार्य में कई फलदार वृक्ष जैसे आम, अमरूद, कटहल और पपीता भी शामिल हैं।

आने वाले तीन वर्षों में 10 लाख से ज्यादा पौधे रोपने की प्रतिबद्धता
आरआरवीयूएनएल के मुताबिक, आने वाले तीन वर्षों में इस परियोजना के अंतर्गत 10 लाख से ज्यादा पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने और पर्यावरण में सुधार लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। खनन के बाद भूमि को फिर से उपयुक्त बनाने और वृक्षारोपण के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का पुनर्निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है।

वृक्षारोपण की विस्तृत प्रक्रिया
हसदेव क्षेत्र की खदान, जो परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी) खदान के नाम से जानी जाती है, में 2012 से वृक्षारोपण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस परियोजना के तहत 45 प्रकार के वृक्षों की प्रजातियाँ रोपी गईं, जिनमें साल, खैर, बीजा, हर्रा, बहेरा, बरगद और सागौन प्रमुख हैं। खनन के कार्य के बाद, वन विभाग ने अपने तय लक्ष्य के अनुसार पेड़ों का विदोहन किया और उनकी जगह नए पौधे लगाए।

नर्सरी की सफलता
इस परियोजना में 12 वर्षों में एक लाख से अधिक साल के वृक्षों की नर्सरी तैयार की गई, जिनमें से अब तक कई पेड़ 20 से 30 फुट ऊंचे हो चुके हैं। इस नर्सरी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार लाना और क्षेत्र को हरा-भरा बनाना है।

पर्यावरण की दिशा में सकारात्मक कदम
इस परियोजना से न केवल वनस्पति संरक्षण में मदद मिल रही है, बल्कि यह स्थानीय जलवायु को भी स्थिर करने में मदद करेगा। विशेष रूप से, इस तरह के वृक्षारोपण से मिट्टी का कटाव रोका जाता है, जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित किया जा सकता है और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है।

आरआरवीयूएनएल द्वारा किए गए इस बागवानी प्रयास से पर्यावरण संरक्षण में एक नया अध्याय जुड़ा है। इसके साथ ही, यह उदाहरण अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है, जहां खनन गतिविधियों के बाद पर्यावरण की पुनर्स्थापना की आवश्यकता है।

The post हसदेव क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान रोपे गए 4 लाख पौधे, तैयार हुआ 15.68 लाख वृक्षों का 1200 एकड़ का नया जंगल first appeared on Khabri Chai.

]]>
https://khabrichai.com/archives/1094/feed 0
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में रायपुर के बिजनेसमैन को लगी गोली, हुई मौत https://khabrichai.com/archives/1086 https://khabrichai.com/archives/1086#respond Tue, 22 Apr 2025 17:15:45 +0000 https://khabrichai.com/?p=1086 घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर स्थित उनके परिजनों और परिचितों में मातम छा गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हमले की जांच की जा रही है। दिनेश मिरानिया रायपुर के एक सक्रिय व्यवसायी हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी निभाते रहे हैं।

The post Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में रायपुर के बिजनेसमैन को लगी गोली, हुई मौत first appeared on Khabri Chai.

]]>

रायपुर। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक व्यापारी के मौत होने की खबर सामने आई है। रायपुर के समता कॉलोनी निवासी बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया इस हमले में गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई I

यात्रा पर गए थे, हमले की चपेट में आ गए

  • प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश मिरानिया अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर यात्रा पर गए हुए थे। उसी दौरान वे आतंकी हमले की चपेट में आ गए।
  • हमले में उन्हें गोली लगी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया ।
  • घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर स्थित उनके परिजनों और परिचितों में मातम छा गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हमले की जांच की जा रही है।
  • मृतक दिनेश मिरानिया रायपुर के एक सक्रिय व्यवसायी हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी निभाते रहे हैं।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के युवक को लगी गोली

महाराजपुर के गांव हाथीपुर निवासी चंदन चक्की वालों का परिवार भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले का शिकार हुआ है। परिवार शहर के श्यामनगर में छप्पन भोग के पास रहता है। व्यवसायी का नाम संजय द्विवेदी है, जो पत्नी और बेटे-बहू के साथ कश्मीर घूमने गए हैं। आतंकियों की गोलीबारी में संजय के बेटे शुभम को भी गोली लगी है। संजय के भाई मनोज द्विवेदी ने बताया कि हमले में भतीजे शुभम के गोली लगने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी और अधिक जानकारी नहीं है।

The post Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में रायपुर के बिजनेसमैन को लगी गोली, हुई मौत first appeared on Khabri Chai.

]]>
https://khabrichai.com/archives/1086/feed 0
CG EOW Raid: किसानों के नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक में 1.65 करोड़ का घोटाला, EOW ने बैंक के प्रबंधक, दो लिपिक को पकड़ा, कुछ दिन पहले सहायक प्रबंधक को किया था अरेस्ट… https://khabrichai.com/archives/1082 https://khabrichai.com/archives/1082#respond Tue, 22 Apr 2025 05:21:02 +0000 https://khabrichai.com/?p=1082 CG EOW Raid: छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधक, दो लिपिक को गिरफ्तार किया है...

The post CG EOW Raid: किसानों के नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक में 1.65 करोड़ का घोटाला, EOW ने बैंक के प्रबंधक, दो लिपिक को पकड़ा, कुछ दिन पहले सहायक प्रबंधक को किया था अरेस्ट… first appeared on Khabri Chai.

]]>

CG EOW Raid: रायपुर। इंडियन ओवरसीज बैंक की गरियाबंद जिले की राजिम शाखा में 1.65 करोड़ रूपए की ज्वेलरी लोन घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन बैंक प्रबंधक सुनील कुमार को बिहार व लिपिक खेमन लाल कंवर, लिपिक योगेश पटेल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पूर्व में पकड़ी गई सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही से हुई पूछताछ के बाद मिले इनपुट के आधार पर की गई है। आरोपियों ने मिलकर कुल 11 किसानों के नाम पर फर्जी ज्वेल लोन निकालकर खुद को लाभ पहुंचाया था।

 

जानिए पूरा मामला

ये पूरा मामला 2022 का है। गरियाबंद जिले की राजिम शाखा में 1.65 करोड़ की ज्वेलरी लोन घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने अपराध क्रमांक 01/2023 के तहत दर्ज किया था। बैंक की तत्कालीन सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही, प्रबंधक सुनील कुमार और लिपिकों ने मिलकर कुल 11 किसानों के नाम पर फर्जी ज्वेल लोन निकालकर उस राशि को अपने बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर खुद को लाभ पहुंचाया था। खाता धारकों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू से की थी।

 

शिकायत को एसीबी चीफ अमरेश मिश्रा ने गंभीरता से लिया। 8 अप्रैल को ईओडब्ल्यू ने ओड़िसा में रेड कार्रवाई कर तत्कालीन सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही को गिरफ्तार किया था। अंकिता ने पूछताछ में इस पूरे घोटाले में प्रबंधक सुनील कुमार और लिपिक खेमन लाल कंवर व लिपिक योगेश पटेल के शामिल होने की बात कबूल की थी।

 

ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी प्रबंधक सुनील कुमार को बिहार से पकड़ा है। दोनों लिपिक खेमन लाल कंवर और योगेश पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेकर उनसे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

The post CG EOW Raid: किसानों के नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक में 1.65 करोड़ का घोटाला, EOW ने बैंक के प्रबंधक, दो लिपिक को पकड़ा, कुछ दिन पहले सहायक प्रबंधक को किया था अरेस्ट… first appeared on Khabri Chai.

]]>
https://khabrichai.com/archives/1082/feed 0
Petrol-Diesel Price Today 22 April 2025: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आ गई बड़ी खबर! जानें आपके शहर में आज क्या है तेल का रेट https://khabrichai.com/archives/1079 https://khabrichai.com/archives/1079#respond Tue, 22 Apr 2025 05:16:38 +0000 https://khabrichai.com/?p=1079 Petrol-Diesel Price Today 22 April 2025: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी आधार पर देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमत तय होती है। हालांकि, लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

The post Petrol-Diesel Price Today 22 April 2025: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आ गई बड़ी खबर! जानें आपके शहर में आज क्या है तेल का रेट first appeared on Khabri Chai.

]]>
Petrol-Diesel Price Today 22 April 2025: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज मंगलवार ( 22 अप्रैल, 2025) के ताजा अपडेट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, राज्य स्तर पर कीमतों में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पिछली बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ था। जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली थी।

कच्चे तेल की कीमत

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड 67 डॉलर से नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड आज 66.97 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 63.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं भारत की बात जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज मंगलवार ( 22 अप्रैल, 2025) को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की कीमतों को स्थिर रखा गया है। अगर देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत को देखें तो यहां पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है। इसके अलावा, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है।

नई दिल्ली में डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 92.34 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

क्यों बदलती है पेट्रोल और डीजल कीमतें?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स (एक्साइज ड्यूटी और वैट), और डीलर कमीशन जैसे कारकों पर निर्भर करती हैं। भारत में जून 2017 से डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग सिस्टम लागू है, जिसके तहत हर दिन सुबह 6 बजे कीमतें अपडेट होती हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये की बढ़ोतरी की थी, लेकिन तेल कंपनियों ने इस बोझ को ग्राहकों पर नहीं डाला, जिससे कीमतें ज्यादातर स्थिर हैं।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

The post Petrol-Diesel Price Today 22 April 2025: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आ गई बड़ी खबर! जानें आपके शहर में आज क्या है तेल का रेट first appeared on Khabri Chai.

]]>
https://khabrichai.com/archives/1079/feed 0
समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह बोले- हर पुलिस थाने और DSP स्तर के अधिकारी गंभीर अपराध के मामलों में NATGRID का उपयोग करें, कानूनों को जल्द लागू कर छत्तीसगढ़ एक आदर्श राज्य बने… https://khabrichai.com/archives/1074 https://khabrichai.com/archives/1074#respond Tue, 22 Apr 2025 05:10:33 +0000 https://khabrichai.com/?p=1074 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की...

The post समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह बोले- हर पुलिस थाने और DSP स्तर के अधिकारी गंभीर अपराध के मामलों में NATGRID का उपयोग करें, कानूनों को जल्द लागू कर छत्तीसगढ़ एक आदर्श राज्य बने… first appeared on Khabri Chai.

]]>

 

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस, जेल, कोर्ट, अभियोजन और फॉरेन्सिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, केन्द्रीय गृह सचिव, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़, महानिदेशक, BPR&D, पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ और निदेशक, NCRB सहित गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के छत्तीसगढ़ में पूर्ण क्रियान्वयन के लिए टॉप प्रायरिटी एजेंडा बनाकर इस दिशा में काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों का लक्ष्य भारतीय न्यायिक प्रक्रिया को बेहतर बनाना है और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य को इसकी और ज़्यादा ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ तीन नए आपराधिक कानूनों के संपूर्ण क्रियान्वयन को एक चुनौती के रूप में लेकर इन्हे जल्द लागू कर एक आदर्श राज्य बने।

अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को 60 और 90 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल करने के लिए पुलिस उप अधीक्षक (DSP)स्तर के अधिकारियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नए कानूनों में साक्ष्य की रिकॉर्डिंग से लेकर पूरे ट्रायल तक की प्रक्रिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संभव है जिससे मैनपावर की काफी बचत होगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर पुलिस थाने और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को गंभीरअपराध के मामलों में NATGRID के उपयोग की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सप्ताह में एक बार, राज्य के गृह मंत्री हर 15 दिन और मुख्यमंत्री महीने में एक बार राज्य में नए आपराधिक कानूनों के अमल की प्रगति की समीक्षा करें।

The post समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह बोले- हर पुलिस थाने और DSP स्तर के अधिकारी गंभीर अपराध के मामलों में NATGRID का उपयोग करें, कानूनों को जल्द लागू कर छत्तीसगढ़ एक आदर्श राज्य बने… first appeared on Khabri Chai.

]]>
https://khabrichai.com/archives/1074/feed 0
CG IAS Transfer List 2025: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें पूरी लिस्ट https://khabrichai.com/archives/1062 https://khabrichai.com/archives/1062#respond Sun, 20 Apr 2025 06:08:23 +0000 https://khabrichai.com/?p=1062 छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 41 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इस लिस्ट में 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। देखिए पूरी लिस्ट और जानिए किसे कहां भेजा गया है।

The post CG IAS Transfer List 2025: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Khabri Chai.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 41 IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए 11 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किया गया। ये तबादले राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता लाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

इस बार जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, उनमें बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा, मुंगेली, जांजगीर, गरियाबंद, कोंडागांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शामिल हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नए कलेक्टरों की नियुक्ति निम्नानुसार की गई है:

  • संजय अग्रवाल को बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

  • दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

  • इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का कलेक्टर बनाया गया है।

  • कुंदन कुमार को मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

  • नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

  • संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है।

  • भगवान सिंह ऊईके को गरियाबंद का नया कलेक्टर बनाया गया है।

  • मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

  • कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा भेजा गया है।

  • जन्मजेय महोबे को जांजगीर का कलेक्टर बनाया गया है।

  • भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को राजनांदगांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अन्य जिलों और विभागों में भी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। कुल मिलाकर इस ट्रांसफर लिस्ट में 41 आईएएस अफसरों को इधर-उधर किया गया है।

राज्य सरकार के इस फैसले को आगामी विकास योजनाओं की तेज रफ्तार और प्रशासनिक दक्षता से भी जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि कई युवा और तेजतर्रार अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे ज़मीनी स्तर पर शासन की योजनाएं बेहतर तरीके से लागू की जा सकेंगी।

पूरी ट्रांसफर लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
 https://www.instagram.com/p/DIp8-16qOZj/?img_index=7&igsh=MWlrZXZseDUwM2kyNQ==

The post CG IAS Transfer List 2025: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Khabri Chai.

]]>
https://khabrichai.com/archives/1062/feed 0
CGMSC के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, CM साय बोले– हेल्थ सिस्टम को मिलेगा फ़ायदा https://khabrichai.com/archives/1058 https://khabrichai.com/archives/1058#respond Fri, 18 Apr 2025 12:11:19 +0000 https://khabrichai.com/?p=1058 छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन को मिला नया नेतृत्व। दीपक म्हस्के ने चेयरमैन पद संभाला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, बोले– अब स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और पारदर्शी, वैज्ञानिक और जनहितैषी।

The post CGMSC के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, CM साय बोले– हेल्थ सिस्टम को मिलेगा फ़ायदा first appeared on Khabri Chai.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) को नया नेतृत्व मिल गया है। सोमवार को दीपक म्हस्के ने कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाल लिया। राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज के सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में CGMSC की कार्यप्रणाली और भी अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक और जनहितैषी होगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर CGMSC सप्लाई चेन SOP (Standard Operating Procedure) का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में इस कॉर्पोरेशन की स्थापना तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में जरूरी दवाइयों, सर्जिकल सामग्री और मेडिकल उपकरणों की समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त आपूर्ति सुनिश्चित करना था।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे यह जानकर खुशी हुई कि दीपक म्हस्के पहले एक केमिस्ट्री के शिक्षक रहे हैं। उनका यह अनुभव अब हेल्थ कॉर्पोरेशन में विज्ञान आधारित प्रबंधन को बढ़ावा देगा। जब नेतृत्व पढ़ा-लिखा और संवेदनशील हो, तो योजनाओं का असर सीधे जनता तक पहुंचता है।”

CGMSC अब सिर्फ सप्लाई एजेंसी नहीं

CM साय ने CGMSC की भूमिका को सिर्फ एक आपूर्ति एजेंसी से आगे बढ़कर राज्य की हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के जरिए प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों को फ्री इलाज की सुविधा मिल रही है और CGMSC इसके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री का बयान

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि “दीपक म्हस्के जैसे ईमानदार और दूरदर्शी व्यक्ति के हाथ में CGMSC की कमान आना शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि इस कॉरपोरेशन की स्थापना इसलिए की गई थी ताकि मेडिकल संसाधन अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हों।”

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 13 मेडिकल कॉलेज, AIIMS जैसे संस्थान कार्यरत हैं। यह राज्य सरकार की हेल्थ सेक्टर में प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इन हस्तियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल, सुनील सोनी, रोहित साहू, किरण देव, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, सचिव पी. दयानंद, राहुल भगत, डॉ. बसवराजु एस और स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

The post CGMSC के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, CM साय बोले– हेल्थ सिस्टम को मिलेगा फ़ायदा first appeared on Khabri Chai.

]]>
https://khabrichai.com/archives/1058/feed 0
छत्तीसगढ़ में अब सीधे सुनी जाएगी जनता की बात, जानिए सुशासन तिहार 2025 की पूरी डिटेल https://khabrichai.com/archives/1052 https://khabrichai.com/archives/1052#respond Wed, 09 Apr 2025 07:24:47 +0000 https://khabrichai.com/?p=1052 छत्तीसगढ़ में 8 अप्रैल से 31 मई तक चलने वाला 'सुशासन तिहार 2025' जनता की समस्याओं के समाधान और शासन में पारदर्शिता लाने की एक बड़ी पहल है। जानिए तीन चरणों में कैसे होगा समाधान, आवेदन कहां करें, और कौन-कौन अधिकारी आपके द्वार आएंगे।

The post छत्तीसगढ़ में अब सीधे सुनी जाएगी जनता की बात, जानिए सुशासन तिहार 2025 की पूरी डिटेल first appeared on Khabri Chai.

]]>
रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 से ‘सुशासन तिहार 2025’ (Sushasan Tihar 2025) की भव्य शुरुआत की है। यह विशेष अभियान आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने, उन्हें समयबद्ध तरीके से हल करने और शासन-प्रशासन को लोगों के और करीब लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

यह आयोजन इसलिए भी ऐतिहासिक बन गया है क्योंकि यह छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की रजत जयंती (25 साल) और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष को समर्पित है। राज्य सरकार ने इस वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” घोषित किया है, और ‘सुशासन तिहार’ इसी के तहत एक सशक्त पहल है।


📌 सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य क्या है?

✅ आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान
✅ प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देना
✅ सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना
✅ योजनाओं के ज़मीनी क्रियान्वयन का मूल्यांकन
✅ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ सुनिश्चित करना


📅 कब से कब तक चलेगा अभियान?

🔸 प्रारंभ: 8 अप्रैल 2025
🔸 समापन: 31 मई 2025
🔸 अवधि: लगभग 2 महीने
🔸 प्रबंधन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्यभर में आयोजन
🔸 संयोजन: जिला कलेक्टरों और विभागीय अधिकारियों की निगरानी में


🧩 3 चरणों में होगा सुशासन तिहार का आयोजन

🔶 प्रथम चरण (8 – 11 अप्रैल 2025)

📌 आम जनता से शिकायतों और आवेदन को ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय कार्यालयों में सीधे स्वीकार किया जाएगा।
📌 ऑनलाइन आवेदन पोर्टल और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से भी आवेदन किया जा सकेगा।
📌 विकासखंड और जिला मुख्यालयों में “समाधान पेटी” लगाई जाएगी, जिसमें लोग अपनी शिकायतें लिखित रूप में डाल सकते हैं।


🔷 द्वितीय चरण (12 – 30 अप्रैल 2025)

📌 प्राप्त सभी आवेदनों की सॉफ्टवेयर में एंट्री की जाएगी।
📌 हर आवेदन को संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा और 1 महीने के अंदर उसका समाधान किया जाएगा।
📌 मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि निराकरण की गति और गुणवत्ता की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।


🔺 तृतीय चरण (मई 2025)

📌 प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
📌 नगरीय निकायों में भी ज़रूरत के अनुसार शिविर होंगे।
📌 इन शिविरों में लोगों को उनके आवेदन की स्थिति बताई जाएगी, और मौके पर ही यदि संभव हो तो त्वरित समाधान दिया जाएगा।
📌 यदि किसी शिकायत का समाधान मौके पर नहीं हो पाया तो 1 महीने के भीतर उसका फॉलोअप किया जाएगा और व्यक्ति को सूचना दी जाएगी।


🧍‍♂️ सीएम, मंत्री और अधिकारी खुद करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव, और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं शिविरों में भाग लेंगे,
📌 जनता से सीधा संवाद करेंगे
📌 विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करेंगे
📌 योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेंगे
📌 औचक निरीक्षणों के ज़रिए भ्रष्टाचार और लापरवाही पर नकेल कसेंगे


📢 मुख्यमंत्री का संदेश

सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य केवल कार्यक्रम भर नहीं है, बल्कि यह जनता की आवाज़ को सुनने और उसे सम्मान देने का माध्यम है। छत्तीसगढ़ की जनता की समस्याओं का हल हमारा सर्वोच्च उद्देश्य है।”

सीएम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में हिस्सा लें और शासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराएं ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


🌐 आवेदन कैसे करें?

🔹 नजदीकी ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय कार्यालय में जाएं
🔹 ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें (पोर्टल लिंक जल्द उपलब्ध होगा)
🔹 CSC केंद्रों से फॉर्म भरें
🔹 समाधान पेटी में अपना आवेदन डालें


📍 Sushasan Tihar 2025 क्यों बना सुर्खियों में?

🔸 छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष का प्रतीक
🔸 अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
🔸 प्रशासनिक पारदर्शिता का महापर्व
🔸 जनता से सीधा संवाद और सेवा
🔸 भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह प्रशासन की पहल

The post छत्तीसगढ़ में अब सीधे सुनी जाएगी जनता की बात, जानिए सुशासन तिहार 2025 की पूरी डिटेल first appeared on Khabri Chai.

]]>
https://khabrichai.com/archives/1052/feed 0
भूपेंद्र सवन्नी ने संभाला क्रेड़ा अध्यक्ष पद, पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये के निवेश से दिखाई नई दिशा https://khabrichai.com/archives/1046 https://khabrichai.com/archives/1046#respond Tue, 08 Apr 2025 13:08:29 +0000 https://khabrichai.com/?p=1046 भूपेंद्र सवन्नी ने 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेड़ा) के अध्यक्ष पद की शपथ ली। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने 50 करोड़ रुपये के निवेश को गति देने का ऐलान किया और सौर ऊर्जा योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। अगले ही दिन आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य में अक्षय ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी।

The post भूपेंद्र सवन्नी ने संभाला क्रेड़ा अध्यक्ष पद, पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये के निवेश से दिखाई नई दिशा first appeared on Khabri Chai.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेड़ा) को नया नेतृत्व मिलते ही विकास की रफ्तार तेज हो गई है। 6 अप्रैल को भूपेंद्र सवन्नी ने क्रेड़ा के अध्यक्ष पद की शपथ ली और पदभार ग्रहण करते ही पहले दिन 50 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को गति देने का ऐलान कर दिया।

पदभार ग्रहण के अगले ही दिन 7 अप्रैल को रायपुर स्थित क्रेड़ा मुख्यालय में आयोजित परिचयात्मक और समीक्षा बैठक में सवन्नी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्रेड़ा की सभी योजनाएं तय समय सीमा में, गुणवत्ता के साथ और पूरी पारदर्शिता के साथ पूर्ण की जाएं, जिससे आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।

इस बैठक में विभाग के सीईओ, मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, ज़ोनल हेड्स और सभी जिलों के प्रभारी अधिकारी शामिल हुए। भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि विशेष रूप से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को ज़मीन पर उतारने की दिशा में ठोस और तेज़ पहल की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भूपेंद्र सवन्नी छत्तीसगढ़ भाजपा में जमीनी अनुभव और प्रबंधन क्षमताओं के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हें यह ज़िम्मेदारी उस समय सौंपी गई है जब राज्य सरकार ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और हरित विकास की ओर बढ़ रही है।

बैठक में मौजूद अधिकारियों से उन्होंने सभी लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस अवसर पर सीईओ राजेश राणा समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

क्रेड़ा की यह सक्रियता दर्शाती है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

The post भूपेंद्र सवन्नी ने संभाला क्रेड़ा अध्यक्ष पद, पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये के निवेश से दिखाई नई दिशा first appeared on Khabri Chai.

]]>
https://khabrichai.com/archives/1046/feed 0
विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग की मासूम हत्या मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की https://khabrichai.com/archives/1043 https://khabrichai.com/archives/1043#respond Tue, 08 Apr 2025 11:18:23 +0000 https://khabrichai.com/?p=1043 दुर्ग में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की दरिंदगी व हत्या पर विधायक रिकेश सेन ने जताया गहरा शोक। पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की, साथ ही वकीलों से न्याय की लड़ाई में सहयोग करने की अपील की।

The post विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग की मासूम हत्या मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की first appeared on Khabri Chai.

]]>
दुर्ग, छत्तीसगढ़ (Khabri Chai): वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई निर्मम दरिंदगी और हत्या की घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए, इस पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की अपील की है।

विधायक सेन ने कहा कि ऐसी जघन्य घटनाएं समाज की आत्मा को झकझोर देती हैं। इसलिए जरूरी है कि न्याय प्रक्रिया तेज हो, जिससे पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके और समाज में एक कड़ा संदेश जाए।

उन्होंने दुर्ग जिले के सभी अधिवक्ताओं से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि वे न्याय के पक्ष में एकजुट हों और इस केस में दोषी को सजा दिलवाने में पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि “ऐसे मामलों में केवल पुलिस या कोर्ट नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और प्रणाली की संवेदनशीलता ही पीड़ितों को सच्चा न्याय दिला सकती है।”

घटना को लेकर पूरे इलाके में गंभीर आक्रोश है और लोग आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। विधायक सेन ने प्रशासन से भी अपील की कि वह तेजी से जांच पूरी करे और कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश करे ताकि अपराधी बच न सके।

इस घटना ने न केवल दुर्ग, बल्कि पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। अब सभी की निगाहें अदालत और प्रशासनिक कार्यवाही पर टिकी हैं।

The post विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग की मासूम हत्या मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की first appeared on Khabri Chai.

]]>
https://khabrichai.com/archives/1043/feed 0