Khabri Chai Desk : FIBA अंडर-16 वूमेन्स एशिया कप 2025 (FIBA U16 Women’s Asia Cup 2025) का आयोजन 13 से 19 सितंबर तक मलेशिया में किया गया। इस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-16 महिला बास्केटबॉल टीम (Indian U16 Women Basketball Team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी (Divya Rangari) भी शामिल हैं, जिससे प्रदेश में खुशी की लहर है।


भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में लगातार जीत दर्ज की। पहले मैच में ईरान को हराया, दूसरे में उज़्बेकिस्तान को मात दी और तीसरे मैच में समोआ पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में इंडिया का मुकाबला इंडोनेशिया से हुआ। मैच रोमांचक रहा—पहले दो क्वार्टर में स्कोर बराबरी पर था, लेकिन तीसरे और चौथे क्वार्टर में इंडिया ने बढ़त बनाकर 65-53 से शानदार जीत दर्ज की।
Also Read : इस नवरात्री दंतेश्वरी मंदिर में भीड़ से बचने के उपाय.. https://khabrichai.com/maa-danteshwari-mandir-sharadiya-navratri-preparations-2025/
टीम की जीत में विहा रेड्डी, नेथरा, रेवा अमित कुलकर्णी, वैष्णवी प्रशांत परदेशी और महक शर्मा का अहम योगदान रहा। भारतीय टीम ने लगातार चार मैच जीतकर इतिहास रचते हुए फाइनल में कदम रखा है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल संघ, स्थानीय नेताओं और खेल अधिकारियों ने टीम और दिव्या रंगारी को बधाई दी है। यह उपलब्धि भारतीय महिला बास्केटबॉल के लिए बड़ा गर्व है और आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





