रायपुर गणेश विसर्जन 2025: जानें झांकियों का पूरा रूट, ट्रैफिक डायवर्ट और सुरक्षा की खास तैयारी

Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर में आज रात गणेश विसर्जन की भव्य झांकियां परंपरागत मार्ग से निकाली जाएंगी। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने पूरे आयोजन को छह सेक्टरों में बांटा है, जहां करीब 1800 जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन की मदद भी ली जाएगी। विसर्जन झांकी में पटाखों का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

भारी वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगाई गई है। विसर्जन रूट शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, सदरबाजार, कंकालीपारा और पुरानी बस्ती से गुजरते हुए लाखेनगर होकर रायपुरा महादेव घाट तक जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। महादेव घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद झांकियों में शामिल वाहन अमलेश्वर या भाठागांव होकर लौटेंगे।

Also Read : https://khabrichai.com/dmf-ghotala-raipur-ed-raid-4-crore-cash/ छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: ED ने 4 करोड़ नकद और चांदी बरामद

अगले दिन यानी 9 सितंबर को अमलेश्वर की ओर खारून नदी पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। ऐसे में अमलेश्वर की तरफ से आने वाले वाहनों को भाठागांव, काठाडीह और दतरेंगा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं जीई रोड की ओर जाने वाले वाहनों को टाटीबंध तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग दिए गए हैं
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
आज शाम 7 बजे के बाद झांकी मार्ग पर आने वाले रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया जाएगा। झांकियां राठौर चौक से गुरुनानक चौक और एमजी रोड होकर शारदा चौक पहुंचेंगी। यहां टोकन प्रणाली लागू की गई है। टोकन मिलने के बाद ही झांकियों को जयस्तंभ चौक की ओर बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। इसी तरह तात्यापारा चौक से आने वाली झांकियों को भी एक-एक कर व्यवस्थित तरीके से रूट में प्रवेश कराया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel