Khabri Chai Desk : महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) ने रायगढ़ जिले के तमनार तहसील स्थित गारे-पल्मा सेक्टर II (GP-II) कोयला खदान का विधिवत उद्घाटन किया। बॉक्स कट गतिविधि की शुरुआत महाजेनको के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री बी. राधाकृष्णन (IAS) की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री मनीष विश्वनाथ वाघिरकर, निदेशक श्री अभय हरने, कार्यकारी निदेशक श्री नितिन वाघ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Also Read : उधारी पैसे को लेकर मजदूर पर हमला, तीन युवकों के खिलाफ FIR ! https://khabrichai.com/raipur-mazdoor-par-hamla-udhari-paise-vivad/
यह खदान छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी खदानों में से एक है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 23.6 मिलियन टन है। यहां से निकला कोयला महाराष्ट्र के प्रमुख थर्मल पावर प्लांट्स – चंद्रपुर, कोराडी और पारली – को सप्लाई किया जाएगा, जिससे राष्ट्रीय ग्रिड को 3200 मेगावाट से अधिक बिजली प्राप्त होगी।

इस परियोजना से करीब 3400 प्रत्यक्ष और हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आजीविका के अवसर मिलेंगे। साथ ही, राज्य को रॉयल्टी, जीएसटी और अन्य करों से भारी राजस्व प्राप्त होगा।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
महाजेनको ने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए 32 वर्षों में 2256.60 हेक्टेयर में 56.4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह परियोजना Atmanirbhar Bharat Energy Vision के तहत देश की कोयला आयात निर्भरता को कम करने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





