Khabri Chai Desk : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। खुज्जी डेम के पास हुए इस हादसे में शिक्षक जयराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आज सुबह से बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल का घेराव कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद जिला अस्पताल में समय पर समुचित इलाज नहीं मिला। उनका कहना है कि मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे घायल शिक्षक को तत्काल उपचार नहीं मिल सका और उनकी जान चली गई। इसके साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार XUV 300 वाहन के चालक के खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई न होने पर भी लोगों ने नाराजगी जताई है।
Also Read : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी https://khabrichai.com/chhattisgarh-severe-cold-cold-wave-alert/
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक जयराम अपने दो बच्चों के साथ मीना बाजार, गौरेला से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुज्जी डेम के पास रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही XUV 300 कार ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जयराम का पैर कटकर अलग हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






