Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना घटी। गढ़ाकटा श्मशान घाट में 60 वर्षीय जूनस बड़ा का अंतिम संस्कार चल रहा था, जब अचानक तीन हाथियों का झुंड वहाँ पहुँच गया। उस समय चिता जल रही थी और मौके पर मौजूद लोग दहशत में जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हाथियों ने श्मशान घाट में खड़ी लगभग 15 गाड़ियां कुचल डालीं और भारी नुकसान पहुंचाया।
हैरानी की बात यह रही कि जिन जूनस बड़े का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उन्हें एक दिन पहले ही इन्हीं हाथियों ने धान के खेत में कुचलकर मार डाला था। घटना के दौरान उनके बेटे किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहे, लेकिन पिता की जान नहीं बच पाई।
Also Read : रायपुर में ओवरब्रिज के नीचे शराब बेचता युवक गिरफ्तार https://khabrichai.com/raipur-liquor-seller-arrested/#respond
सूचना मिलते ही रेंजर सुरेंद्र होता की अगुवाई में वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। टीम ने पटाखे और मशालों की मदद से हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ा। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात में घरों से बाहर न निकलें और सतर्क रहें, क्योंकि हाथियों का झुंड अब भी आसपास के जंगलों में घूम रहा है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






