IPL 2026: वेंकटेश अय्यर RCB में शामिल

Khabri Chai Desk : ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2026 में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जर्सी में नजर आएंगे। मंगलवार को अबू धाबी में आयोजित आईपीएल 2026 की नीलामी में आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा। अय्यर की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी गई थी। नीलामी की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 2 करोड़ से की, जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GT) 2.20 करोड़ के साथ शामिल हुई। कुछ समय बाद आरसीबी ने 3 करोड़ की बोली लगाकर एंट्री की।

Also Read : कोरिया गौठान में युवक-युवती की लाश मिली https://khabrichai.com/korea-gauthan-yuvak-yuvati-death/

इसके बाद केकेआर और आरसीबी के बीच वेंकटेश अय्यर को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली। केकेआर ने 6.80 करोड़ तक बोली बढ़ाई, लेकिन अंत में आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये में बाजी मार ली। हालांकि, इस नीलामी में अय्यर को आर्थिक नुकसान भी हुआ है, क्योंकि पिछली नीलामी में केकेआर ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। यानी इस बार उन्हें करीब 16.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
30 वर्षीय वेंकटेश अय्यर 2021 से केकेआर के साथ जुड़े हुए थे और पहली बार किसी दूसरी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्होंने अब तक 61 आईपीएल मैचों में 1 शतक और 12 अर्धशतकों की मदद से 1,468 रन बनाए हैं, साथ ही 3 विकेट भी लिए हैं। वहीं नीलामी में केकेआर ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदकर सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी बनाया है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel