Khabri Chai Desk : बस्तर दशहरा की तैयारियों के बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देर रात एक शराबी युवक बिरयानी और शराब लेकर सीधे सिरहासार भवन में घुस गया। यह वही स्थान है जहां रथ निर्माण का काम चल रहा है और दशहरा की अहम रस्में पूरी की जाती हैं। युवक नशे में धुत होकर भवन के भीतर बिरयानी खाने बैठ गया।

Also Read : दुर्ग शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार: 3 प्राचार्य और 1 शिक्षक निलंबित https://khabrichai.com/durg-education-corruption-suspension/
कारीगरों ने जब उसे देखा तो तुरंत रोकने की कोशिश की। रथ को आस्था और परंपरा का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में किसी का इस तरह प्रवेश करना कारीगरों को नागवार गुज़रा। गुस्से में उन्होंने युवक को रस्सी से बांधा और खींचकर बाहर ले आए। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने उस पर लात-घूंसे बरसाए और फिर बाहर कर दिया।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उसे थाने ले जाया गया है और मामला शांत हो गया है।
बता दें कि सिरहासार भवन में रथ निर्माण के औजार रखे जाते हैं और यहीं दशहरा से जुड़ी अन्य रस्में जैसे जोगी बिठाई भी होती हैं। ऐसे में युवक का वहां घुसना कारीगरों के लिए बेहद आपत्तिजनक माना गया।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





