Khabri Chai Desk : जांजगीर-चांपा जिले के सुकली-पेंड्री मार्ग पर बुधवार देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें सेना के दो जवान भी शामिल हैं। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो पंतोरा से बारात में शामिल होकर नवागढ़ वापस लौट रही थी। करीब रात 1 बजे सुकली ब्लैक स्पॉट के पास हथनेवरा की ओर से आ रहे ट्रक (OD 23 P 6037) ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। स्कॉर्पियो में 8 लोग सवार थे।
Also Read : बीजापुर में 41 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण https://khabrichai.com/41-naxal-surrender-bijapur/
मृतकों में सेना के जवान राजेन्द्र कश्यप और पोमेश्वर जलतारे भी शामिल हैं। राजेन्द्र की पोस्टिंग श्रीनगर में थी और हाल ही में 18 नवंबर को उसकी शादी हुई थी। मात्र 8 दिन बाद वह सड़क हादसे की भेंट चढ़ गया। वहीं पोमेश्वर की पोस्टिंग सिक्किम में थी और वह छुट्टी पर अपने गांव आया था।
इधर सरिया के अटल चौक पर भी एक अन्य सड़क हादसे में स्कूल जा रहे दो बच्चों की मौत और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से तेज रफ्तार में ब्रेज़ा कार ने बाइक को टक्कर मारी और लगभग 50 मीटर तक घसीटा। कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
‘सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






