Khabri Chai Desk : जशपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आज बगिया में जिला प्रशासन जशपुर, एसईसीएल और ईडीसीआईएल के बीच त्रिपक्षीय समझौता (एमओयू) संपन्न हुआ। इस एमओयू का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
समझौते पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसईसीएल की ओर से जनरल मैनेजर श्री सी. एम. वर्मा तथा ईडीसीआईएल की ओर से प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री विकास सहरावत ने हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से शिक्षा को अधिक रोचक, सरल और प्रभावी बनाया जा सकता है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरी स्तर की शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।
Also Read : रायपुर रेलवे स्टेशन: जाने कंफर्म टिकट वेटिंग में क्यों बदलती है? https://khabrichai.com/raipur-railway-ticket-confirmation-waiting/
एमओयू के तहत जशपुर जिले के चयनित शासकीय विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से इंटरएक्टिव पैनल स्थापित किए जाएंगे। इन पैनलों के माध्यम से शिक्षक डिजिटल कंटेंट, वीडियो और ई-लर्निंग संसाधनों का उपयोग कर बेहतर शिक्षण दे सकेंगे। इसके साथ ही प्रशिक्षण, संचालन और नियमित रखरखाव की व्यवस्था भी की गई है।
इस परियोजना के लिए एसईसीएल द्वारा सीएसआर मद से 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत 206 इंटरएक्टिव पैनल लगाए जाएंगे। इससे जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलेगा और उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






