Khabri Chai Desk : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक हाइवा और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद हाइवा पुल से नीचे गिर गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना श्रीनदी के पास हुई, जहां तेज रफ्तार हाइवा और बस विपरीत दिशा से आ रहे थे। टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कुनकुरी पुलिस ने गैस कटर की मदद से हाइवा का केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला।
Also Read : दुर्ग में शिक्षकों की लापरवाही से स्कूल बंद https://khabrichai.com/durg-school-closed-teachers-absent/
चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि घायल क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






