Khabri Chai Desk : जशपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभरते जशपुर जिले में जशपुर जम्बूरी 2025 के दौरान रोमांच और प्रकृति प्रेमियों के लिए अद्भुत अनुभव देखने को मिला। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देशदेखा में करीब 120 पर्यटकों ने रॉक क्लाइंबिंग जैसे साहसिक खेल का रोमांचक आनंद लिया।
यह गतिविधि पूरी तरह से सुरक्षा मानकों के अनुरूप और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की देखरेख में कराई गई। प्रतिभागियों ने ऊंची प्राकृतिक चट्टानों पर चढ़ाई करते हुए न केवल अपने साहस की परीक्षा दी, बल्कि प्रकृति की गोद में सुकून और उत्साह से भरे पल भी बिताए।
Also Read : हाथियों का आतंक: श्मशान घाट में मचा हड़कंप https://khabrichai.com/hathiyo-ka-aakraman-shmashan-ghat-jashpur/
रॉक क्लाइंबिंग एक साहसिक पर्वतारोहण खेल है, जिसमें प्रतिभागी प्राकृतिक चट्टानों या कृत्रिम दीवारों पर चढ़ाई करते हैं। इस खेल का उद्देश्य शारीरिक क्षमता, संतुलन और मानसिक दृढ़ता की परीक्षा लेना होता है।
हरी-भरी वादियों और ठंडी हवाओं के बीच आयोजित यह आयोजन न केवल पर्यटकों के लिए यादगार बना, बल्कि जशपुर के साहसिक पर्यटन को नई पहचान दी। जशपुर जिला प्रशासन ने जम्बूरी के तहत रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और नेचर ट्रेल जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया है, जिससे राज्य में इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को नया प्रोत्साहन मिला है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






