Khabri Chai Desk : कांकेर जिले में सक्रिय रहे 21 नक्सलियों ने बुधवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। जंगलवार कॉलेज परिसर में आयोजित आत्मसमर्पण कार्यक्रम में सभी नक्सलियों का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया। बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने आत्मसमर्पण करने वालों को संविधान की प्रति भेंट कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का आह्वान किया।
नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस ने हाल ही में अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए मुठभेड़ों के बजाय आत्मसमर्पण को प्राथमिकता देना शुरू किया है। इसी का परिणाम है कि अब बड़ी संख्या में नक्सली स्वेच्छा से हथियार छोड़ रहे हैं। बताया गया कि इन नक्सलियों ने कुल 18 हथियार पुलिस को सौंपे हैं।
Also Read : रायपुर में आज से छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग की शुरुआत https://khabrichai.com/chhattisgarh-football-champions-league-2025/
आईजी सुंदरराज ने कहा कि कभी नक्सल संगठन की पोलित ब्यूरो और सेंट्रल कमेटी में 45 सदस्य हुआ करते थे, जो अब घटकर सिर्फ 6 से 7 रह गए हैं। उन्होंने दक्षिण बस्तर में सक्रिय नक्सलियों से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास के मार्ग पर लौट आएं, अन्यथा सुरक्षा बलों की कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






