Khabri Chai Desk : बालोद जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी साबित हो रही है। ग्राम निपानी के बुजुर्ग किसान कोल्हु राम साहू ने बताया कि शासन-प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर प्रबंधों के कारण उनका लगभग 80 क्विंटल धान बिना किसी परेशानी के विक्रय हो गया। उन्होंने धान खरीदी शुरू होने से पहले ही फसल की कटाई-मिंटाई पूरी कर ली थी और खरीदी के एक दिन पूर्व ‘तुंहर टोकन’ ऐप से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया था।
Also Read : 1 लाख के इनामी नक्सली पिलसाय ने किया आत्मसमर्पण https://khabrichai.com/naxali-pilsay-surrender-kondagaon/
उन्होंने कहा कि पहले सोसायटी में टोकन के लिए लंबी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन मोबाइल से मिलने वाली ऑनलाइन सुविधा बुजुर्ग किसानों के लिए बड़ी राहत है। 17 नवंबर को प्राप्त टोकन के आधार पर वे केंद्र खुलते ही धान लेकर पहुंच गए, जहां तुरंत उनके धान की आद्र्रता मापी गई और पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया गया। केंद्र में तुलाई, सिलाई और स्टैक में रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी मौजूद थे, जिससे उनका धान समय पर खरीदा गया।
किसान साहू ने बताया कि धान खरीदी केंद्र पर बैठने की जगह, पेयजल और शौचालय की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी की व्यवस्था से खेती अब अधिक लाभदायक हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रशासन के प्रति आभार जताया।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






