Khabri Chai Desk : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार तीन युवक तेज रफ्तार में रजकम्मा टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 24 वर्षीय अमन जांगड़े की मौत हो गई। वह पाली क्षेत्र का रहने वाला था।

घटना में अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें जोहार सिंह का इलाज कटघोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, जबकि दूसरे युवक की हालत नाजुक होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गया है।
Also Read : रायपुर के प्रभतेज सिंह भाटिया बने BCCI संयुक्त सचिव, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव.. https://khabrichai.com/prabhtej-singh-bhatia-bcci-joint-secretary/
मिली जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर की शाम अमन अपने दोस्तों के साथ किसी काम से कटघोरा गया था और लौटते समय यह दुर्घटना हुई। बाइक की रफ्तार अधिक होने और बैरियर तोड़ने के बाद संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 112 और एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





