Khabri Chai Desk : कोरबा में सीएसईबी चौकी में तैनात पेट्रोलिंग वाहन चालक राम कुमार प्रजापति पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को धमकाने और वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। पंप हाउस कॉलोनी की कई महिलाओं ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का आरोप है कि राम कुमार लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देता है और गाली-गलौज कर दहशत फैलाता है।
Also Read : पखांजूर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण https://khabrichai.com/pakhanjur-50-naxalites-surrender-ramdher/
शिकायतकर्ताओं में शीतल और भरोसा बाई दीवान सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि राम कुमार अक्सर अपने परिवार के साथ मिलकर बस्ती में गाली-गलौज और धमकियां देता है। दिवाली की रात भी उसने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर पूरे इलाके में हंगामा किया और लोगों को केस में फंसाने की धमकी दी। बताया गया कि राम की बहन उमा प्रजापति और उसके पति ने भी लोगों के घर जाकर धमकियां दीं।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि राम और उसका परिवार कई बार झूठे आवेदन देकर निर्दोष लोगों, यहां तक कि बच्चों को भी फंसाने की कोशिश कर चुका है। मामले की शिकायत मिलने के बाद चौकी प्रभारी भीमसेन ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






