कोरबा में प्रार्थना सभा को लेकर बवाल, दो पक्ष आमने-सामने

Khabri Chai Desk : कोरबा जिले में एक प्रार्थना सभा को लेकर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब ईसाई समुदाय और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि बात थाने तक पहुंच गई और वहां भी लोगों की भीड़ जुट गई। यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा गांव का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सुतर्रा गांव में ईसाई समुदाय द्वारा खेत में पंडाल लगाकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा का नेतृत्व पास्टर बजरंग जायसवाल कर रहे थे, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। आरोप है कि सभा के दौरान ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी सूचना गांव की सरपंच संतोषी बाई को मिली, जिन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।

Also Read : पालतू कुत्ते के विवाद में चाकूबाजी, युवक घायल https://khabrichai.com/bilaspur-dog-dispute-knife-attack/

शिकायत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा का विरोध किया। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि पास्टर बजरंग जायसवाल के साथ बाहर से कुछ अन्य लोग भी आए थे और सभा में बीमारी व अन्य समस्याओं को ठीक करने का दावा किया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित पास्टर पहले भी कटघोरा क्षेत्र में चंगाई सभा आयोजित कर चुका है और जेल जा चुका है।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल सरपंच की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel