बाढ़ राहत अभ्यास: आछोल-समोदा तट पर SDRF मॉक ड्रिल

Khabri Chai Desk : महासमुंद के महानदी तटस्थ ग्राम आछोल-समोदा में बुधवार सुबह 10 बजे राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और नगर सेना की संयुक्त टीम ने बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्यों की तैयारी परखना और विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना था।

मॉक ड्रिल कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, एएसपी प्रतिभा पांडेय, एसडीएम हरिशंकर पैकरा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अभ्यास के दौरान SDRF की टीम ने नाव, मोटरबोट और रस्सी का उपयोग कर बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने की तकनीकें दिखाई। रेस्क्यू जैकेट, ट्यूब और रस्सी फेंककर तेज धारा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन किया गया।

Also Read : पुलिसकर्मी पर ही कर दिया से लाठीचार्ज! https://khabrichai.com/dongargarh-police-attack-stick/

दूसरे चरण में जिला अस्पताल में राहत शिविर लगाया गया, जहां मेडिकल टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया समझाई। पशुपालन विभाग ने मवेशियों को ऊंचे स्थानों पर सुरक्षित ले जाने के तरीके बताए, जबकि विद्युत और पीएचई विभाग ने बिजली और स्वच्छ पेयजल की सुरक्षा पर जोर दिया।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

अधिकारियों ने आम नागरिकों को बाढ़ के समय ऊंचे स्थानों पर जाने, भीड़ से बचने और सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने जैसी जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। इस मॉक ड्रिल से प्रशासनिक अमले के साथ नागरिकों में भी आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ी।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel