विधवा महिला ने बेटे संग प्रेमी की हत्या कर नहर में फेंका शव

Khabri Chai Desk : महासमुंद जिले के ग्राम बेमचा की बड़ी नहर से मिला अज्ञात शव कुछ दिनों तक पुलिस के लिए रहस्य बना रहा। सघन जांच और साइबर सेल की मदद से मृतक की पहचान पिलेश्वर साहू (35 वर्ष), निवासी ग्राम पचेडा, थाना खल्लारी के रूप में हुई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पिलेश्वर की हत्या उसकी प्रेमिका देवकी बघेल और बेटे सुरेश बघेल ने मिलकर की थी।

8 सितंबर 2025 से पिलेश्वर ड्यूटी पर नहीं गया था और 10 सितंबर को उसका शव नहर में मिला। शव पर गंभीर चोटें, गले और गुप्तांग पर घाव और मुंह में कपड़ा भरा हुआ था। डॉक्टर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।

Also Read : आबकारी घोटाला: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी की तैयारी… https://khabrichai.com/chaitanya-baghel-arrest-eow-ed-action/

पुलिस की जांच में सामने आया कि देवकी पर पहले भी पति की हत्या का केस दर्ज था। पिलेश्वर कई दिनों से देवकी के घर रह रहा था। 9 सितंबर की रात शराब के नशे में विवाद होने पर देवकी और सुरेश ने उसे खाट पर बांध दिया। सुरेश ने चाकू से गला रेत दिया और देवकी ने पेचकस से आंख में वार किया। पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मुरूम का ढेला पटका और गुप्तांग काट दिए। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया गया।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों के पास से चाकू, पेचकस, रस्सी और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। मामले में धारा 103(1) और 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूतों के साथ चार्जशीट पेश कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel