CG BREAKING :- नयी दुल्हन बनेगी अब लग्पति, हर खाते में आएंगे इतने पैसे

Khabri Chai Desk :- छत्तीसगढ़ सरकार ने शादीशुदा महिलाओं के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के दायरे को और व्यापक बना दिया है। अब हाल ही में ब्याही गई नई बहुएं भी इस योजना के अंतर्गत हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता पा सकेंगी।

इस संबंध में बड़ा ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि जिन महिलाओं की शादी हाल ही में हुई है और वे पहले योजना का लाभ नहीं ले सकीं, उनके लिए फॉर्म दोबारा जारी किए जाएंगे ताकि वे भी आवेदन कर सकें।

यह घोषणा मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के माथमौर गांव में ग्रामीणों से बातचीत के दौरान की। गांव में महुआ के पेड़ के नीचे आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री ने सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन भी दिया।

इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची जल्द बनाकर भेजी जाए, जिससे उन्हें भी आवास की सुविधा मिल सके।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel