Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पदभार संभालते ही तेज़ी से काम करते हुए जनता का विश्वास जीता है। MOTN अगस्त 2025 सर्वे में उनकी लोकप्रियता 39% से बढ़कर 41.9% हुई है। यह बताता है कि उनकी नीतियाँ और कामकाज जनता को सकारात्मक असर दे रहे हैं।
इंडिया टुडे–कार्वी इनसाइट्स के मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे अगस्त 2025 में राज्यों के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता पर ताज़ा आंकड़े सामने आए हैं। यह सर्वे बताता है कि कई बड़े राज्यों में सीएम की लोकप्रियता घटी है, जबकि कुछ राज्यों में सुधार दर्ज हुआ है।

असम के हिमंता बिस्वा सरमा की संतुष्टि दर फरवरी के 55% से घटकर अगस्त में 44.6% रह गई।
छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय को 41.9% समर्थन मिला, जो पहले 39% था।
झारखंड के हेमंत सोरेन ने भी बेहतर प्रदर्शन किया और उनकी रेटिंग 31% से बढ़कर 41.9% हो गई।
वहीं गुजरात, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
सिक्किम के प्रेम सिंह तमांग 53.9% समर्थन के साथ सबसे आगे रहे, हालांकि फरवरी में यह आँकड़ा 62% था।
अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम में संतुष्टि दर लगभग स्थिर रही।
Also Read : https://khabrichai.com/chhattisgarh-investor-connect-seoul-cm-vishnudev-sai/ सियोल में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को बताया वैश्विक निवेश का आदर्श गंतव्य
राज्यवार मुख्यमंत्री संतुष्टि प्रतिशत
| राज्य | मुख्यमंत्री | अगस्त 2025 (%) | फरवरी 2025 (%) |
|---|---|---|---|
| असम | हिमंता बिस्वा सरमा | 44.6 | 55 |
| छत्तीसगढ़ | विष्णु देव साय | 41.9 | 39 |
| झारखंड | हेमंत सोरेन | 41.9 | 31 |
| गुजरात | भूपेंद्र पटेल | 40.7 | 54 |
| उत्तर प्रदेश | योगी आदित्यनाथ | 40.4 | 37 |
| मध्य प्रदेश | मोहन यादव | 39.2 | 38 |
| आंध्र प्रदेश | चंद्रबाबू नायडू | 38.1 | 47 |
| ओडिशा | मोहन चरण मांझी | 34.2 | 39 |
| पश्चिम बंगाल | ममता बनर्जी | 30.1 | 46 |
| पंजाब | भगवंत मान | 29.9 | 17 |
| सिक्किम | प्रेम सिंह तमांग | 53.9 | 62 |
| अरुणाचल प्रदेश | पेमा खांडू | 41.6 | 42 |
| त्रिपुरा | डॉ. माणिक साहा | 40.4 | 39 |
| मेघालय | कोनराड संगमा | 38.6 | 38 |
| मिजोरम | लालदुहोमा | 38.4 | 38 |
सर्वे से साफ है कि गुजरात, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सीएम की लोकप्रियता घटी है, जबकि छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब में सुधार देखने को मिला। छोटे राज्यों में प्रेम सिंह तमांग अब भी सबसे आगे हैं, और राष्ट्रीय स्तर पर हिमंता बिस्वा सरमा व योगी आदित्यनाथ प्रभावशाली नेताओं की कतार में बने हुए हैं।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://whatsapp.com/channel/0029Vac2scl0lwgkllUaNg24
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





