Khabri Chai Desk : नवरात्रि पर्व पर इस बार बिलासपुर में एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है। शहर के दुर्गा पंडालों में बैनर लगाकर हिंदुओं को संदेश दिया जा रहा है कि “धर्म परिवर्तन बंद करो” और उन लोगों से सावधान रहें जो अपने धर्म से दोगले हैं। संदेश में यहां तक लिखा गया है कि जो अपने धर्म का नहीं हो सका, वह किसी का भी भरोसेमंद नहीं हो सकता।

Also Read : कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की सड़क हादसा में मौत https://khabrichai.com/bijapur-karate-champion-dies/
धर्मांतरण रोकने के लिए हनुमान चालीसा पाठ, ध्वज यात्रा और जागरण जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं, संभावित विवाद से बचने के लिए चर्च प्रबंधन ने नोटिस चस्पा किया है कि यहां किसी भी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं कराया जाता। यह स्थान केवल ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए है और अन्य लोग स्वेच्छा से आ सकते हैं।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
दरअसल, बिलासपुर जिले में लंबे समय से प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने जैसे आरोप लगते रहे हैं। सकरी, मस्तूरी, पचपेड़ी, सीपत, सरकंडा और राजेंद्र नगर क्षेत्रों में बीते चार महीनों में 30 से अधिक मामले सामने आए हैं। इन मामलों में हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं। नवरात्रि के दौरान ऐसे मामलों पर नजर रखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





