1 लाख के इनामी नक्सली पिलसाय ने किया आत्मसमर्पण

Khabri Chai Desk : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। उद्देश्य है कि बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को पौष्टिक भोजन मिले और उनका समग्र विकास हो। लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही इन योजनाओं की सफलता पर सवाल खड़े कर रही है।
तखतपुर जनपद के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 पोंगरिहा में बड़ी अनियमितता सामने आई है। केंद्र में सप्लाई की गई दाल में घुन लगा हुआ मिला, जिसे बेहद खराब गुणवत्ता का बताया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनुसार, उच्च अधिकारियों को कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरी में उन्हें इसी खराब दाल का उपयोग करते हुए बच्चों को भोजन परोसना पड़ रहा है।

Also Read : राजेंद्र नगर में पुलिस जवान की संदिग्ध आत्महत्या से हड़कंप https://khabrichai.com/rajendra-nagar-police-jawan-suicide/

यह स्थिति चिंताजनक है क्योंकि आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्देश्य शुद्ध एवं पौष्टिक गरम भोजन उपलब्ध कराना है। खराब और स्तरहीन खाद्य सामग्री से न तो बच्चों को पोषण मिलेगा और न ही सरकारी अभियान का लाभ। उल्टा, इससे बच्चों और महिलाओं के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभागीय अधिकारी समय पर निरीक्षण नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण ऐसी गड़बड़ियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel