गरियाबंद में नक्सली कमांडर सुनील ने आत्मसमर्पण की घोषणा की, 20 अक्टूबर को होगी चर्चा

Khabri Chai Desk : गरियाबंद नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। उदंती एरिया कमेटी के प्रमुख नक्सली कमांडर सुनील ने सशस्त्र संघर्ष को विराम देने का ऐलान किया है। सुनील ने एक पत्र जारी कर अपने साथियों से मुख्यधारा में लौटने और आत्मसमर्पण करने की अपील की है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि मौजूदा हालात अब सशस्त्र संघर्ष के अनुकूल नहीं हैं, कई महत्वपूर्ण साथी मारे जा चुके हैं और अब खुद को बचाना आवश्यक है।

Also Read : रायपुर में ई-चालान सिस्टम हुआ हाईटेक, 80 दिन में केस ऑटोमेटिक कोर्ट तक https://khabrichai.com/raipur-e-challan-system-hightech-automatic-court-case/

उन्होंने हाल ही में बस्तर और महाराष्ट्र में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नेताओं सोनू दादा और रूपेश के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह कदम सही दिशा में है। सुनील ने यह भी बताया कि 20 अक्टूबर दोपहर 12:30 बजे वे इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
वहीं, गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ने इस पत्र को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि जो भी नक्सली आत्मसमर्पण के लिए आगे आएंगे, उन्हें और उनके परिवार को पूर्ण सुरक्षा और पुनर्वास नीति के तहत सहायता दी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने इस कदम को शांति की दिशा में एक बड़ा संकेत माना है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel