Khabri Chai Desk : रायपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र चित्रांश अग्रवाल ने इस सत्र का सबसे बड़ा पैकेज हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्हें अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी डॉक्यूसाइन ने 76 लाख रुपए वार्षिक का पैकेज ऑफर किया है। चित्रांश को यह प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मई से अगस्त 2024 तक डॉक्यूसाइन में सफलतापूर्वक पूरी की गई ऑफ-कैंपस इंटर्नशिप के बाद मिला।
Also Read : चाय पीने से बुजुर्ग वीर साय की हुयी मौत ! https://khabrichai.com/ambikapur-elderly-dies-pesticide-tea/
डॉक्यूसाइन इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर और इंटेलिजेंट एग्रीमेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है, जिसके 1.7 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं, जिनमें फॉर्च्यून 500 की 95% कंपनियां शामिल हैं। चित्रांश ने अपनी सफलता का श्रेय अनुशासित तैयारी और संतुलित दृष्टिकोण को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने लीटकोड पर डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम का अभ्यास किया, साथ ही कोडफोर्सेस और कोडशेफ पर प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग के जरिए अपनी दक्षता निखारी।
उन्होंने कहा कि ओएस, ओओपी, डीबीएमएस और सीएन जैसे कोर विषयों की मजबूत समझ उनकी सफलता की कुंजी रही। चित्रांश ने अपने माता-पिता, सीनियर्स और मार्गदर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि अनुशासन, सही संगत और हार न मानने का जज़्बा ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






