Khabri Chai Desk : पखांजूर। उत्तर बस्तर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीसी मेंबर रामधेर ने अपने 50 नक्सली साथियों के साथ महला कैंप में आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सलियों पर कुल 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि सुबह से ही महला कैंप में हलचल बढ़ गई थी, जिसके बाद यह सामूहिक आत्मसमर्पण हुआ। रामधेर संगठन का प्रभावशाली सदस्य रहा है और उसके समर्पण को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
Also Read : अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन को मिला दूसरा प्लेटफॉर्म https://khabrichai.com/ambikapur-railway-second-platform/
रूपेश और सोनू उर्फ भूपति के आत्मसमर्पण के बाद अब तीसरी बड़ी कड़ी के रूप में रामधेर ने नक्सली विचारधारा को त्याग कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। इससे पहले 17 अक्टूबर को बस्तर पुलिस लाइन ग्राउंड में 210 नक्सलियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण किया था, जिसमें वरिष्ठ माओवादी नेता और केंद्रीय समिति सदस्य भी शामिल थे। उन्होंने 153 हथियार पुलिस को सौंपे थे, जिनमें AK-47, SLR, INSAS राइफलें और ग्रेनेड लॉन्चर शामिल थे।
यह आत्मसमर्पण उत्तर बस्तर में नक्सल आंदोलन के कमजोर पड़ने और शांति स्थापना की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने सभी नक्सलियों का स्वागत फूलों और संविधान की पुस्तक देकर किया।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






