कांकेर पखांजूर: सरपंच-सचिव पर पैसे गबन का आरोप

Khabri Chai Desk : कांकेर के पखांजूर ग्राम पंचायत विकासपल्ली में भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर विकास कार्यों के नाम पर भारी गबन का आरोप लगाया है। सड़क सुधार, बोर खनन और भवन निर्माण के लिए आवंटित राशि खर्च होने के बावजूद जमीन पर कोई काम नहीं दिखाई दे रहा।

ग्रामीण सुकन मंडल और संतोष साना ने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोई बोर खनन नहीं हुआ, जबकि सचिव ने दो महीने पहले बोर खनन के नाम पर 1,26,000 और 12,320 रुपए आहरण किए। वहीं, मोटर पंप स्थापना के नाम पर 29,990 रुपए का फर्जी बिल भी बनाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव मिलकर पूरे पंचायत क्षेत्र में भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

Also Read : नक्सली संगठन का बयान: हथियार नहीं छोड़ेंगे ! https://khabrichai.com/naxalite-shanti-varta-inkaar-chhattisgarh/

इस मामले की शिकायत पर जनपद सीईओ ने विकासपल्ली सचिव को “कारण बताओ” नोटिस जारी किया है और तीन दिन का समय दिया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

सचिव कानू लाल बैध का कहना है कि बोर खनन का पैसा पुराने भुगतान के लिए उठाया गया और भवन निर्माण की राशि जिला पंचायत सदस्य के निर्देश पर एजेंसी के खाते में डाली गई। ग्रामीण निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि आवंटित राशि का सही उपयोग किया जाए, ताकि गांव की मूलभूत समस्याएं हल हो सकें।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel