Khabri Chai Desk : पारसा। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत अडानी फाउंडेशन ने एटीएमएसएल (ATMSL) की CSR गतिविधियों के अंतर्गत 15 नवंबर 2025 को मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट (मोबाइल मेडिकल वैन) का शुभारंभ किया। यह यूनिट अब आसपास के गांवों में नियमित रूप से जाकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को एडानी फाउंडेशन के क्लस्टर हेड श्री मुकेश कुमार तथा क्लस्टर एचआर हेड श्री राम द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सेवा का उद्देश्य उन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है, जहां चिकित्सा सेवाएं सीमित हैं।

Also Read : हिडमा का अंत: बस्तर में नक्सलवाद के काले अध्याय पर विराम https://khabrichai.com/hidma-killed-confirmation-sukma-celebration/
यह मोबाइल मेडिकल वैन उदयपुर और प्रेमनगर ब्लॉक के 25 गांवों को कवर करेगी, जो लगभग 40 किलोमीटर के दायरे में आते हैं। इस पहल के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श, दवाइयों का वितरण, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं और किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड वितरण आदि सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

अडानी फाउंडेशन का कहना है कि यह प्रयास ग्रामीण स्वास्थ्य अंतर को कम करने, बीमारियों की रोकथाम और समुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। स्थानीय निवासियों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए इसे एक बड़े परिवर्तन की शुरुआत बताया।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






