Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर में छात्रों के साथ ली गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सेल्फी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ocjain4 नामक यूजर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए दावा किया है कि प्रधानमंत्री की इस वर्ष कई प्रभावशाली तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन यह सेल्फी सबसे अलग और खास है। उनके अनुसार, रायपुर में ली गई यह तस्वीर आने वाले भारत की मजबूत और आत्मविश्वासी तस्वीर को दर्शाती है।
Also Read : सिमगा के दरचुरा गांव के पास हादसा, कार सवार चार लोग बाल-बाल बचे http://khabrichai.com/raipur-bilaspur-highway-car-fire-simga/
यह सिर्फ एक साधारण सेल्फी नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का आत्मविश्वास है। तस्वीर में युवा छात्रों के चेहरे पर उत्साह, आंखों में चमक और उनके बीच खड़े देश के प्रधानमंत्री का नेतृत्व, यह दर्शाता है कि आज की पीढ़ी को न सिर्फ नेतृत्व पर भरोसा है, बल्कि अपने सपनों को दिशा देने की उम्मीद भी है। खासकर Gen Z युवाओं के लिए यह पल प्रेरणादायक माना जा रहा है।
जनता से रिश्ता की पड़ताल में सामने आया है कि यह तस्वीर उस समय की हो सकती है जब प्रधानमंत्री मोदी रायपुर में “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम के दौरान छात्रों से संवाद कर रहे थे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नवंबर माह में रायपुर दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने डीजीपी और आईजीपी स्तर के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें भी की थीं। इस सेल्फी को लोग देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक के रूप में देख रहे हैं।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






