Khabri Chai Desk : बलरामपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका। जांच के दौरान ट्रॉली में छिपाकर रखा गया 106 किलो गांजा बरामद किया गया।
Also Read : सुकमा में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, DRG ने बरामद किए 17 हथियार https://khabrichai.com/sukma-naxal-arms-factory-busted-drg-operation/
आरोपी ने गांजा छिपाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में विशेष चेंबर बनवाया था, जिसमें 8 बोरियों में भरा गांजा रखा गया था। पुलिस ने मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब गांजा सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर बिहार में सप्लाई करने जा रहा था।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






