Khabri Chai Desk : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िले में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए “प्रोजेक्ट सहारा” के तहत चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन रायपुर और समाज कल्याण विभाग द्वारा की जा रही है। शिविरों का आयोजन 1 सितंबर से 7 सितंबर 2025 तक जनपदों और नगर निगम क्षेत्रों में किया जाएगा।
पहले चरण में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन किया जाएगा। दूसरे चरण में चिन्हांकित लाभार्थियों को आधुनिक सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। दिव्यांगजनों को 33 प्रकार और वरिष्ठ नागरिकों को 23 प्रकार के सहायक उपकरण जैसे बैटरी ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, वॉकर, बैसाखी, कृत्रिम अंग आदि प्रदान किए जाएंगे।
Also Read :https://khabrichai.com/chori-bhanwar-ganesh-mandir-bilaspur/ प्रचीन गरुड़ मूर्ति की चोरी, सुरक्षा पर सवाल
शिविरों की रूपरेखा इस प्रकार है:
-
1 सितंबर: सामुदायिक भवन, वार्ड 3, अभनपुर
-
2 सितंबर: जनपद कार्यालय, आरंग
-
3 सितंबर: मंगल भवन, धरसींवा
-
4 सितंबर: सामुदायिक भवन, तिल्दा नेवरा
-
7 सितंबर: इंडोर स्टेडियम, रायपुर
(समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक)
दिव्यांगता अधिनियम 2016 के तहत 21 प्रकार की दिव्यांगता को कवर किया गया है। चिन्हांकन के लिए दिव्यांगजनों को यूडीआई कार्ड, आय प्रमाण पत्र/बीपीएल राशन कार्ड, आवास प्रमाण और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी दस्तावेजों की यही शर्तें लागू होंगी।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://whatsapp.com/channel/0029Vac2scl0lwgkllUaNg24
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





