रागिनी धुर्वे ने राष्ट्रीय मंच पर चमकाया छत्तीसगढ़ का नाम

Khabri Chai Desk : मुंगेली के लोरमी क्षेत्र की युवा गोंड कलाकार रागिनी धुर्वे ने अपनी अनोखी कला से प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। भारत सरकार की नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में रागिनी की गोंड चित्रकला का चयन किया गया। उनकी यह कलाकृति पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विशेष सम्मान के रूप में भेंट की गई।
रागिनी की पेंटिंग में अचानकमार टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीवों और जनजातीय जीवन की झलक को बारीकी से दर्शाया गया है। दिल्ली में आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर से करीब 50 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की गईं, जिनमें रागिनी की कलाकृति ने विशेष ध्यान आकर्षित किया।

Also Read : कोरियर कंपनी ने डॉक्टर से 4.89 लाख की ठगी, दो पर FIR https://khabrichai.com/bilaspur-doctor-courier-fraud-case/

अचानकमार क्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के लिए जाना जाता है। अब यह क्षेत्र जनजातीय कला और संस्कृति की नई पहचान भी बन रहा है। रागिनी धुर्वे की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि गांवों और जंगलों के बीच पले-बढ़े कलाकार भी अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय मंच पर विशेष स्थान बना सकते हैं। उनकी सफलता पर मुंगेली जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Advertisement Carousel