Khabri Chai Desk : रायगढ़ के जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। सरिया थाना क्षेत्र स्थित छेवारीपाली गांव में सोमवार की सुबह शौच के लिए तालाब गए एक ग्रामीण पर अजगर ने अचानक हमला कर दिया। झाड़ियों में छिपे अजगर ने युवक को देखते ही उस पर झपट्टा मारा और अपने पूरे शरीर से उसे जकड़ लिया।
हमले के दौरान युवक चीखने लगा, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जब तक लोग वहां पहुंचे, अजगर ग्रामीण को बुरी तरह लपेट चुका था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को अजगर के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। मौके पर ही ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई।
Also Read : सर्दियों में चौलाई के बीज खाने के अद्भुत फायदे https://khabrichai.com/amaranth-seeds-benefits-choulai-ke-beej-winter-superfood/
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची और आसपास के क्षेत्र में अजगर की तलाश शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस हादसे के बाद गांव में भय का माहौल है और ग्रामीण तालाब एवं आसपास के इलाकों में जाने से डर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
‘सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






