रायगढ़: हाथी के हमले में वृद्ध महिला की मौत

Khabri Chai Desk : रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल के बकारुमा रेंज में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार देर रात रेरुमा खुर्द गांव के मांझीपारा मोहल्ले में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस घटना में 65 वर्षीय वृद्ध महिला फूलमेत बाई की हाथी के पैरों तले दबकर मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
घरों में घुसकर तोड़फोड़
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हाथी ने पहले कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद वह गांव की एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर बैठा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Also Read : नवरात्र 2025: गरबा पंडालों में मर्यादा रखने की अपील https://khabrichai.com/navratri-2025-garba-maryada/

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते हाथियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाथियों की आवाजाही पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिसके कारण ग्रामीणों की जान खतरे में है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

यह हादसा एक बार फिर से सवाल खड़ा करता है कि धरमजयगढ़ और रायगढ़ क्षेत्र में जंगली हाथियों से सुरक्षा के लिए वन विभाग क्या ठोस व्यवस्था कर रहा है।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel