Khabri Chai Desk : रायगढ़ जिले में वन विभाग की टीम ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी तस्करी का खुलासा किया। वन अमले ने खैर और तेंदू की प्रतिबंधित लकड़ियों से भरे एक ट्रक और एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया है। इस दौरान मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्कॉर्पियो सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
Also Read : रायगढ़ के एनआरवीएस प्लांट में फार्नेस ब्लास्ट, तीन मजदूर झुलसे https://khabrichai.com/raigarh-nrvs-plant-furnace-blast/
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंगालपाली सर्किल में कुर्मापाली से गोर्रा मार्ग के बीच नहर के पास लकड़ी से भरे ट्रक की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही रायगढ़ रेंज, उड़नदस्ता दल और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। यहां छुईपारा निवासी महेंद्र यादव (26 वर्ष) को पकड़ा गया, जबकि ट्रक में लोड लाखों की लकड़ी को उर्दना काष्ठागार भेजा गया।
इसके बाद दूसरी सूचना पर वन अमला ने कोतरा रोड ओवरब्रिज के पास स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया, जिसे तस्कर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अवैध लकड़ी तस्करी पर विभाग की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






