रायगढ़ में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Khabri Chai Desk : रायगढ़ के जूटमिल थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत 16 नवंबर 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि सोमनाथ साहू (निवासी कबीर चौक, नावापारा) पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित शराब भट्ठी से अवैध शराब लाकर बेचने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को रवाना किया गया और पुरानी बस स्टैंड रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर पकड़ा गया।

Also Read : राष्ट्रपति मुर्मू आज छत्तीसगढ़ में दो बड़ी योजनाएँ शुरू करेंगी https://khabrichai.com/president-murmu-chhattisgarh-visit/

तलाशी में आरोपी के पास से 30 पाव अवैध शराब बरामद हुई जिसमें 18 पाव देशी प्लेन, 10 पाव देशी मसाला और 2 पाव आइकॉन प्रीमियम व्हिस्की शामिल थी। जब्त की गई शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 2,680 रुपये बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

इस अभियान में प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, आरक्षक सुरेंद्र बंशी, बंशी रात्रे, परमानंद पटेल और धनेश्वर उरांव की अहम भूमिका रही। थाना प्रभारी ने बताया कि जूटमिल पुलिस अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है, जिसका उद्देश्य तस्करी पर रोक के साथ समाज और युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत साझा करें।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel