Khabri Chai Desk : रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तराईमाल स्थित NRVS फैक्ट्री में अचानक फार्नेस ब्लास्ट हो गया, जिसमें तीन मजदूर झुलस गए। हादसा सुबह करीब 7 बजे उस समय हुआ जब प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। अचानक तेज धमाका हुआ और पास में काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
Also Read : रायपुर के छात्र चित्रांश को डॉक्यूसाइन से 76 लाख रुपए का पैकेज https://khabrichai.com/nit-raipur-student-docusign-offer/
घटना में रामनारायण यादव (40 वर्ष), निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो अन्य मजदूरों को भी चोटें आईं। प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने घायल मजदूरों को तुरंत जिंदल फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रामनारायण की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया, जबकि अन्य दो मजदूरों का इलाज रायगढ़ में जारी है।
फार्नेस ब्लास्ट के कारण फैक्ट्री परिसर में नुकसान भी हुआ है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा प्लांटों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर फिर से सवाल खड़ा करता है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






