
Khabri Chai Desk : रायगढ़ जिले के संबलपुरी क्षेत्र के समीप स्थित राजस्व जंगल में दो ग्रामीणों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री यादव (51 वर्ष) और संदीप उरांव (24 वर्ष) के रूप में हुई है। यह मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। दोनों मृतक ग्राम छोटे रेगड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे कुल सात लोग शिकार के लिए जंगल की ओर निकले थे। शाम तक पुनीलाल और संदीप घर वापस नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दो दिन तक खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर 12 दिसंबर की शाम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अगले दिन जंगल में झाड़ियों के बीच दोनों के शव मिलने की सूचना मिली।
Also Read : बोरे में बंद महिला की लाश मिलने से सनसनी https://khabrichai.com/bhilai-supela-bore-me-band-mahila-ki-lash/
ग्राम बेरला के कोटवार सौकीलाल सारथी ने आरोप लगाया है कि शिकार के लिए गए सात लोगों में से बाकी सभी लौट आए, लेकिन उन्होंने दोनों ग्रामीणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। प्रारंभिक तौर पर करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। एक मृतक के हाथ में जलने के निशान भी पाए गए हैं।
13 दिसंबर की सुबह सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





