Khabri Chai Desk : रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम घियारमुड़ा में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सनतराम मांझी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि 21 सितंबर को गांव में आयोजित बकरा पार्टी में सनतराम को शराब पिलाकर उसकी हत्या की गई।

Also Read : रायपुर रेलवे स्टेशन पर बैटरी कार का कुलियों ने किया विरोध https://khabrichai.com/raipur-porters-protest-battery-car/
जानकारी के अनुसार, मेहत्तर राउत के घर पर आयोजित इस पार्टी में राजकुमार यादव, उदल साय मांझी, मिलन सारथी, दरसराम मांझी और नरेन्द्र यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। मृतक की पत्नी रामवती मांझी का आरोप है कि पार्टी के दौरान पति को पहले बकरा खिलाया गया, फिर शराब पिलाई गई और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद ग्रामीणों ने यह कहते हुए उन्हें बुलाया कि खाना खाते समय अचानक सनतराम की मौत हो गई। लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। आरोप है कि बिना पुलिस को सूचना दिए जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
इस पूरे मामले में मृतक की पत्नी और ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





