रायपुर में यूको बैंक में चोरी का प्रयास, लॉकर तोड़ने में असफल रहे चोर…

Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को चुनौती देने की कोशिश की है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जोरा स्थित यूको बैंक में रविवार देर रात चोरी का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार, चोर योजना बनाकर बैंक के पीछे पहुंचे और खिड़की का कांच तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर पहुंचने के बाद चोरों ने सीधे लॉकर को निशाना बनाया। उन्होंने काफी देर तक लॉकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। माना जा रहा है कि जब लॉकर नहीं टूटा तो चोर घबराकर वहां से भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने बैंक के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।

Also Read : https://khabrichai.com/raipur-rojgar-mela-october-2025-job-opportunities/रायपुर रोजगार मेला 2025: 8 से 40 हजार तक की नौकरी का मौका…

सोमवार सुबह जब बैंक कर्मचारी रोज़ की तरह पहुंचे और शटर खोला तो अंदर का नज़ारा देखकर हैरान रह गए। खिड़की टूटी हुई थी, लॉकर को नुकसान पहुंचाया गया था और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि चोरों ने पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन तकनीकी मजबूती और लॉकर की सुरक्षा के कारण वे असफल रहे।

सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta 

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। बैंक प्रबंधन ने भी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की बात कही है। यह घटना राजधानी में बढ़ते आपराधिक हौसले और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करती है।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel