Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर और बिलासपुर में नशे में गाड़ी चलाने वालों व यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया है। पिछले 15 दिनों से रायपुर पुलिस रात 11 से सुबह 2 बजे तक वीआईपी रोड, घड़ी चौक, टाटीबंध और भाठागांव समेत कई स्थानों पर बेरिकेडिंग कर चेकिंग कर रही है। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 91 चालकों पर मोटर यान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 32 दोपहिया चालक, 45 कार चालक, 11 मालवाहक और कुछ ई-रिक्शा व ऑटो चालक शामिल हैं। सभी चालकों पर 10 से 15 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया गया और प्रकरण अदालत में पेश किया गया।

एसएसपी ने बताया कि जनवरी से 15 सितंबर 2025 तक रायपुर जिले में शराब पीकर वाहन चलाने के 1277 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जिनमें से 532 चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। त्यौहारी सीजन को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यह अभियान तेज किया गया है।
Also Read : पुलिस की बड़ी कार्रवाई : महिला के घर से नशीली इंजेक्शन की बिक्री का भंडाफोड़ https://khabrichai.com/sale-of-narcotic-injections-busted-from-womans-house/
वहीं, बिलासपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर 610 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। पुलिस का कहना है कि बार-बार नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस अब स्वतः निरस्त किया जाएगा। शहरभर में लगाए गए 550 से ज्यादा ITMS कैमरों के जरिए यातायात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





