Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शहर के जाने-माने बिल्डर और डेवलपर सुबोध सिंघानिया के नाम पर 8.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। ठग ने बैंक अफसर को झांसे में लेकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे इंडियन ओवरसीज बैंक, टाटीबंध शाखा के डिप्टी मैनेजर अंमकि मुरमु को 9296170263 नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। कॉलर ने खुद को सुबोध सिंघानिया बताकर पहचान दी और बैंक के ही एक अन्य खातेदार अवतार सिंह के अकाउंट से 8.70 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
Also Read : छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया बीसीसीआई संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार.. https://khabrichai.com/prabhtej-bhatia-bcci-panel/
बाद में जब सिंघानिया की फर्म ने डेली ट्रांजेक्शन का मिलान किया, तब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। फर्म की ओर से स्पष्ट किया गया कि न तो वह नंबर उनका है और न ही उन्होंने किसी तरह का कॉल या मैसेज किया है। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
आमानाका पुलिस ने घटना की शिकायत पर धारा 318-4, 336-2 और 340-2 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





