छोटी दिवाली पर रायपुर में 16 जगहों पर चाकूबाजी

Khabri Chai Desk : रायपुर में छोटी दिवाली और लक्ष्मी पूजा के दौरान शहर में चाकूबाजी की घटनाओं की बाढ़ आ गई। दो दिनों में अलग-अलग इलाकों में कुल 16 जगहों पर चाकूबाजी हुई, जिससे पुलिस की विजिबल पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था के दावे सवालों के घेरे में आ गए हैं। सबसे अधिक घटनाएं डीडी नगर, कोतवाली, गोलबाजार, पुरानी बस्ती, आजाद चौक और मौदहापारा क्षेत्रों में दर्ज हुई हैं।
पहली वारदात शनिवार रात उर्स के चादर जुलूस में हुई, जिसके बाद रविवार तक हमले जारी रहे। कोतवाली थाना के सामने दो पक्षों के बीच झगड़े में युवक को चाकू मार दिया गया, जो गंभीर रूप से घायल है और आईसीयू में भर्ती है। डीडी नगर के चंगोराभाठा में पुराने विवाद पर मोंटू देवांगन पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं स्टेशन रोड पर मोबाइल दुकान में चार्ज को लेकर विवाद के बाद मोहम्मद एजाज पर हमला हुआ।

Also Read : अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल के तहत ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिला मंच, चर्चा टीम बनी विजेता https://khabrichai.com/9th-pekb-football-tournament-parsa-charcha-team-wins/

आजाद चौक और मालवीय रोड में भी झगड़े के दौरान चार लोग घायल हुए। इसके अलावा बैजनाथपारा में शराब के नशे में एक युवक ने टूटे शीशे से हमला किया। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel