रायपुर में कलर्स मॉल के बाहर महिला से पर्स और मोबाइल लूटा

Khabri Chai Desk : रायपुर में कलर्स मॉल के बाहर महिला से पर्स और मोबाइल छीनने की वारदात सामने आई है। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। शनिवार रात करीब सवा 10 बजे, कमल विहार निवासी विजया रंजन अपने बेटे और बेटी के साथ मॉल से खरीदारी कर कार के पास पहुंचीं ही थीं कि तभी लालपुर की ओर से रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार बाइक पर दो युवक आए।
पीछे बैठे युवक ने अचानक झपट्टा मारकर महिला का पर्स और मोबाइल छीन लिया और पचपेड़ी नाका की ओर फरार हो गए। झटके से महिला सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे उनके चेहरे, हाथ और पैर में चोटें आईं। पर्स में 10 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन था।

Also Read : जगदलपुर में ट्रक से 73 किलो गांजा बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार https://khabrichai.com/jagdalpur-73-kg-ganja-seized/

पीड़िता के बयान के अनुसार, पीछे बैठे युवक ने सफेद शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रात में गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है। यह वारदात फिर एक बार शहर में महिला सुरक्षा और स्नेचिंग गैंग की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े करती है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel