CG BREAKING :चलती कार से फेंकी गई लाश,नशे की हालत में हुई मौत, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

Khabri Chai Desk :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। कबीर नगर थाना क्षेत्र के बाल्मिकी नगर रोड पर एक चलती कार से युवक की लाश फेंक दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

घटना 24 जून की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब राहगीरों ने बाल्मिकी नगर रोड के पास एक शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें साफ दिखा कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार ( CG 04 PY 1388) से शव को धकेला गया।

टैटू के जरिए हुई पहचान, दो आरोपी हिरासत में

पुलिस ने शव की पहचान मृतक के हाथ पर बने टैटू के आधार पर मंदीप सिंह के रूप में की। इसके बाद सीसीटीवी और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीती रात ही दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

संतोष मिश्रा, साधना अग्रवाल
  • साधना अग्रवाल उर्फ भूरी (उम्र 19 वर्ष)
  • संतोष मिश्रा (उम्र 44 वर्ष), निवासी हीरापुर

नशे की हालत में हुई मौत, शव को फेंक कर भागे

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मृतक मंदीप सिंह के साथ नशा किया था। नशे के दौरान मंदीप ने नस में इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और कार में ही उसकी मौत हो गई। डर के मारे दोनों ने शव को सुनसान इलाके में चलती कार से बाहर फेंक दिया और फरार हो गए।

कार मालिक कपड़ा व्यापारी निकला

गिरफ्तार आरोपी संतोष मिश्रा क्रेटा कार का मालिक है और रायपुर में उसकी कपड़ों की दुकान है। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है और दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।

जांच जारी, फॉरेंसिक रिपोर्ट से होगा कारण स्पष्ट

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का इंतजार कर रही है, जिससे यह साफ हो सके कि मंदीप सिंह की मौत नशे से हुई थी या इसके पीछे कोई और साजिश है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel