रायपुर–दुर्ग मेट्रो की तैयारी तेज, बनेगा स्टेट कैपिटल रीजन

 Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की तस्वीर आने वाले वर्षों में पूरी तरह बदलने वाली है। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत इन शहरों को एकीकृत कर योजनाबद्ध शहरी विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे और बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
SCR योजना का सबसे अहम हिस्सा रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सेवा शुरू करना है। सरकार ने मेट्रो परियोजना के लिए सर्वे और डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने हेतु 5 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। विधानसभा में राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक-2025 के पारित होने के बाद इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार SCR को छत्तीसगढ़ के विकास का नया ग्रोथ इंजन मान रही है।

Also Read : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, मैनपाट में पारा 1 डिग्री https://khabrichai.com/chhattisgarh-severe-cold-mainpat-temperature-1-degree/

डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में मेट्रो परियोजना फिलहाल प्रारंभिक चरण में है, लेकिन आने वाले समय में इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि मेट्रो नेटवर्क के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है और भविष्य में देशभर में इसका तेजी से विस्तार होगा। SCR के माध्यम से राजधानी क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे पूरे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel