रायपुर गणेश विसर्जन में युवकों का झगड़ा…

Khabri Chai Desk : रायपुर में गणेश विसर्जन के अवसर पर सोमवार की रात धूमधाम से झांकियों का काफिला निकाला जा रहा था। श्रद्धालु नाच-गाकर बप्पा की विदाई में शामिल थे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान कुछ युवक आपस में भिड़ गए और विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवकों को झगड़ते और हाथापाई करते देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने इस हरकत पर आक्रोश जताते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में ऐसी गतिविधियां अस्वीकार्य हैं और इससे पूरे माहौल पर बुरा असर पड़ता है।

Also Read : https://khabrichai.com/secl-dipka-blasting-shiv-mandir-collapse-korba/SECL दीपका प्रोजेक्ट की लापरवाही: हरदीबाजार में शिव मंदिर की छत गिरी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि झगड़े में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी विवाद की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel