Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। खमतराई थाना क्षेत्र में स्थित हीरो कंपनी के दोपहिया वाहन शोरूम में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत और काफी समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक ली गई
Also Read : जशपुर के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा की नई शुरुआतhttps://khabrichai.com/jashpur-digital-education-mou-school-interactive-panel/
इस हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि शोरूम में खड़े कई नए दोपहिया वाहन, स्पेयर पार्ट्स और अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






