Khabri Chai Desk : रायपुर में इंडिगो एयरलाइन पर बड़ा विवाद गहराता जा रहा है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने इंडिगो को कानूनी नोटिस जारी करते हुए मांग की है कि प्रभावित यात्रियों को टिकट कीमत के 10 गुना तक मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को भी शिकायत भेजी गई है, जिसमें एयरलाइन पर 9000 करोड़ रुपये (करीब एक बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाने की मांग की गई है।
फ्लाइट संचालन में जारी संकट के बीच मंगलवार सुबह 9 बजे रायपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट फिर से रद्द कर दी गई। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली एक-एक फ्लाइट भी कैंसिल हुई। कुल मिलाकर आज की तारीख में चार फ्लाइट रद्द हो चुकी हैं, और अधिकारियों का कहना है कि दिनभर में और भी फ्लाइटें कैंसिल, डायवर्ट या डिले हो सकती हैं।
Also Read : रामानुजगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख के साल लट्ठे जब्त https://khabrichai.com/ramanujganj-sal-lattha-seizure/
फ्लाइटों की लगातार रद्दीकरण से यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। हवाई यात्राओं पर रोक लगने से ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इससे पहले सोमवार को भी रायपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की 8 उड़ानें रद्द हुई थीं — जिनमें मुंबई की 2, हैदराबाद की 2, बेंगलुरु की 1, भोपाल की 1, कोलकाता की 1 और दिल्ली की 1 फ्लाइट शामिल थीं।
लगातार उड़ानें बंद होने से हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है और एयरलाइन के खिलाफ विरोध तेज हो गया है।
‘सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






