रायपुर इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में लिफ्ट हादसा टला

Khabri Chai Desk : रायपुर राजधानी के डीडी नगर स्थित इंद्रप्रस्थ फेस–2 अपार्टमेंट में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे मां-बेटी लिफ्ट से ऊपर जाने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर इंतजार कर रही थीं। उन्होंने लिफ्ट का बटन दबाया, लिफ्ट नीचे तो आई लेकिन दरवाज़ा नहीं खुला। ठीक उसी समय लिफ्ट अचानक तेज़ रफ्तार से ऊपर की ओर बेकाबू होकर चल पड़ी। कुछ ही सेकंड में लिफ्ट आठवीं मंज़िल के मेंटेनेंस रूम की सीलिंग से ज़ोरदार टकरा गई।
खुशकिस्मती से लिफ्ट में उस समय कोई भी सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जोरदार आवाज़ सुनकर मां-बेटी सहम गईं और घबराकर पीछे हट गईं। पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read : दुर्ग में साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार https://khabrichai.com/durg-cyber-fraud-16-arrested/

निवासियों के अनुसार अपार्टमेंट की लिफ्टों की नियमित मेंटेनेंस नहीं की जाती। स्थानीय निवासी चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि इससे पहले भी लिफ्ट हादसे हुए हैं, जिनमें दो लोग घायल भी हो चुके हैं। हादसे के बाद अपार्टमेंट की लिफ्ट सुरक्षा और सर्विसिंग पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस को कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद डीडी नगर पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel